― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ई-रिक्शा चालकों में लॉटरी के माध्यम से बांटा...

Jaunpur Dhara News : ई-रिक्शा चालकों में लॉटरी के माध्यम से बांटा गया रूट नम्बर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर में आए दिन जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिये नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों में लॉटरी के माध्यम से रूट पर चलने के लिये कूपन जारी किया गया। ऐसा माना जाता है कि शहर जाम लगने का मुख्य कारण ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन है।

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिये ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है। जौनपुर में बुधवार को ई-रिक्शा संचालन के लिए लॉटरी निकाली गई। नगर के मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित इस लॉटरी के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों को किस क्षेत्र में रिक्शा चलाना है उसके लिये रूट आवंटित किए गये। इस प्रक्रिया के तहत ई-रिक्शा चालकों को स्टीकर भी आवंटित किए गये, जिसे ई-रिक्शा पर लगाया गया। यह कदम जौनपुर में यातायात को सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए उठाया जा रहा है। इससे क्षेत्र वाइज ई-रिक्शा संचालन से जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

Share Now...