जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर पेट्रोल पम्प के समीप फोरलेन पर पैदल जा रहे दो मजदूर युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर निवासी 22 वर्षीय अरविन्द निषाद पुत्र अजीत निषाद व उसका साथी 24वर्षीय पंकज खरवार पुत्र विजय राज खरवार दोनों मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवार की सुबह दोनों मजदूरी के कार्य से पैदल ही हाईवे किनारे से जा रहे थे। दोनों मिरशादपुर पेट्रोल पम्प निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार ने दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मजदूर युवक गंभीररुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर युवक अरविंद और पंकज को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इनोवा चालक अपनी कार घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। मौत की खबर लगते ही मजदूर युवको के परिजनों में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : अनियंत्रित कार ने दो मजदूरों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत



