Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइंडिया मार्का हैंडपंप बना शोपीस, प्यासे लौट रहे फरियादी

इंडिया मार्का हैंडपंप बना शोपीस, प्यासे लौट रहे फरियादी

जौनपुर। जनपद के हृदय स्थल कहे जाने वाले कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में इन दिनों बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। भीषण गर्मी की दस्तक के बीच, परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पूरी तरह सूख चुका है। महीनों से खराब पड़े इस हैंडपंप से पानी की एक बूंद भी नहीं निकल रही है, जिससे कचहरी आने वाले लोग हलकान हैं।

दूर-दराज से आने वाले लोग परेशान

गौरतलब है कि जौनपुर कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन जनपद के कोने-कोने से सैकड़ों वादी-प्रतिवादी, अधिवक्ता और अन्य जरूरतमंद अपने कार्यों के सिलसिले में आते हैं। घंटों इंतजार और भागदौड़ के बीच जब उन्हें प्यास लगती है, तो उन्हें निराश होना पड़ता है। परिसर में पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण लोगों को महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रशासन के नाक के नीचे स्थित इस परिसर में ही जब पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ग्रामीण इलाकों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। लोगों ने मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए और परिसर में ठंडे पानी (वॉटर कूलर) की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Share Now...