Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरGang Rape Followed by Murder : अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का...

Gang Rape Followed by Murder : अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव

  • सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी पर जताया शक

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में शुक्रवार की सुबह जंगल में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। महिला के शव की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी  फैल गई। मृतक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार व सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, वारदात का इल्जाम पड़ोसी लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रशेन निषाद की 40वर्षीय पत्नी सुभद्रा गुरूवार की शाम करीब पांच बजे घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी तोड़ने गयी थी। जब देर तक घर नही पहुंची तो परिजन जंगल में जाकर खोजने लगे। यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गयी। रात में ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी खोजबीन में जुट गयी। रात में ही सूखी लकड़ी के ढ़ेर के पास जंगल में खून के निशान मिला था। जिससे हत्या की आशंका बढ़ गयी थी। जिसके कारण लोग रात भर बेचैनी के साथ खोज रहे थें। सुबह जहा खून का निशान मिला था उससे 50मीटर दूर सरपत के जुरमुट के पास शव मिला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर पर धार दार हथियार से वार किया गया था। सुबह देखते ही देखते हजारों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष तेजीबजार विक्रम लक्ष्मण सिंह अपने दल बल के साथ पहुंच गये। गांव की महिलाएं एक जुट होकर शव को ले जाने से मना करने लगी। पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर पहुंचे सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से लोगों की बात कराया तब जाकर लोग शांत हुए। शव को चार घण्टे बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिए। वहीं पूछने पर थानाध्यक्ष तेजी बजार विक्रम लक्षमण सिंह ने बताया कि शव के बारे में जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। ससुर रामजीत निषाद के शक के आधार पर लोगों को थाने पर बैठा लिया गया है हर बिंदुओं पर जांच होगी। तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में मृत महिला एक दिन पहिले बुधवार को जलापुर के हरीपुर गांव अपने माइके से आइ थी। महिला के दो पुत्र 22 वर्षीय विकास निषाद, 18वर्षीय आकाश, दो पुत्रियां 20वर्षीय बंदना, 16 वर्षीय अंजली थी। 7 जून को बड़े पुत्र विकास की शादी भी पड़ी थी, सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

Share Now...