― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरgang rape allegation : मूक बधिर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का...

gang rape allegation : मूक बधिर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर विवाहिता के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दे दिया है। उसने इशारों में ही और युवकों को दुष्कर्म में सामिल होना बताया। लेकिन दो आरोपितों को ही वह पहचान सकी है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी पीड़िता जन्म से मूक बधिर है, उसका पति भी मूक बधिर है। आरोप है कि शनिवार की शाम दोनों पति पत्नी ट्रैक्टर से खेत में धान की मड़ाई कर रहे थे। शाम लगभग साढ़े आठ बजे मड़ाई का काम खत्म हुआ तो ट्रैक्टर चालक ने अपने पैसे मांगे। गूंगे पति ने पैसे घर रखे होने का इशारा किया। चालक ने पैसे लाकर तुरंत देने को कहा। खेत से उसका घर लगभग आधा किमी दूर था। पति घर पैसे लाने पैदल ही चला गया। आरोप है कि इसी बीच मौका पाकर आरोपितों ने उसे खेत में ही पकड़ कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पति को वापस खेत में लौटता देख आरोपित फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन गांव में सुलह समझौते को लेकर दिन भर पंचायत चलती रही।लेकिन पीड़िता राजी नहीं हुई। विवाहिता ने घटना में सामिल ट्रैक्टर चालक सहित दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने इशारों में ही इनके अलावा दो अन्य युवकों को भी दुष्कर्म में सामिल होना बताया। लेकिन उनकी पहचान वह नहीं कर पा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हम आवश्यक कार्य से बाहर हैं। घटना की जानकारी नहीं है। मामला सही पाया गया तो आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share Now...