जौनपुर। अम्मा हॉस्पिटल एवं पंचकर्म केन्द्र, जेसीज चौराहा के निकट तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
अस्पताल की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ. कुसुम पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में जोड़ों का दर्द, साइटिका, पुरुष व महिला बांझपन, बालों का समय से पहले सफेद होना, पेट की समस्याएं, हाईपर एसिडिटी, चिंता (एंग्जायटी), अवसाद (डिप्रेशन), पीसीओडी, मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, बाल झड़ना, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, नींद की समस्या, एनीमिया, सोरायसिस तथा एलर्जी सहित कई रोगों का परामर्श उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में परामर्श लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
इच्छुक मरीज अस्पताल में किसी भी समय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डॉ.पाण्डेय ने यह भी बताया कि अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार की विभिन्न सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और किफायती उपचार मिल सके।



