Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीFollow These Tips To Search Your Polling Booth Location

Follow These Tips To Search Your Polling Booth Location

देश में चुनाव का माहौल बना ही रहता है. कभी लोक सभा चुनाव, तो कभी विधानसभा चुनाव, तो कभी कोई और चुनाव. ऐसे में हर साल वोटर लिस्ट में कई नए नाम जुड़ते रहते हैं, ये नए-नए वोटर पहली बार वोट डालने को लेकर काफी बार कंफ्यूज में रहते हैं. इसलिए हम इसके लिए आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपको कहीं जाये बिना ही अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकेंगे.

अगर आप पहली बार वोट डालने के योग्य हो जाते हैं, तो वोटर लिस्ट में आपका दर्ज हो जाता है और आपका वोटर कार्ड बन जाता है. इस वोटर कार्ड पर आपके वार्ड आदि की जानकारी दी जाती है. जिससे पोलिंग बूथ का पता आसानी से चल जाता है. पोलिंग बूथ की जगह बहुत कम ही बदली जाती हैं. दो आसान तरीक से आप अपने पोलिंग बूथ के बारे में पता लगा सकते हैं. पहला, आप इंटरनेट पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पोलिंग बूथ सर्च कर सकते हैं. दूसरा Voter Helpline ऐप डाउनलोड करके इस पर भी पता लगा सकते हैं. इस ऐप को दोनों जगह Apple App Store और Google Play Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

    • सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट ओपन करें.
    • वेबसाइट पर पहुंचकर वोटर पोर्टल (voterportal.eci.gov.in ) पर जाएं.
    • मतदाता को यहां (वोटर आईडी कार्ड या फिर ई-मेल या मोबाइल का प्रयोग कर) लॉग-इन करना होता है.
    • यहां पर आपको Find My Polling Station विकल्प मिल जायेगा. इस पर क्लिक कर दें.
    • यहां आपको वोटर कार्ड पर मौजूद डिटेल्स की मदद से आपका पोलिंग बूथ आसानी से मिल जायेगा. अगर आप चाहें तो मतदाता वोटिंग स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐप पर ऐसे लगाएं पता

    • इसके लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में Voter Helpline App डाउनलोड करके इस पर लोग इन करें.
    • ऐप लॉगिन करने के बाद EPIC N0., मोबाइल नंबर या ई-मेल का प्रयोग करें.
    • फिर सर्च पर क्लिक करके, दिए गए विकल्प में से किसी एक चुन लें.
    • इसके बाद ऐप पर मांगी जानकारी इसमें भर दें. वोटर कार्ड पर मौजूद जानकारी से आप पोलिंग बूथ का आसानी से पता लगा सकते हैं.
Share Now...