जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को किन्नरों के एक समूह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। शाहगंज निवासी बिट्टू किन्नर ने अपने साथियों के साथ एसपी के यहाँ दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्ही के क्षेत्र की काजल किन्नर, चांदनी किन्नर, आरोही किन्नर व दीपा किन्नर दबंग किस्म की हैं और जान से मारने की धमकी दे रहीं है। इन दिनों उन लोगो द्वारा बिट्टू किन्नर के ऊपर निगरानी भी रखी जा रही है, उन्होने कहा कि उनके कृत्य से मुझे जान का खतरा बना हुआ है। समूह ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है। उक्त अवसर पर लाडली, शमा किन्नर, पायल किन्नर, गुलाब किन्नर, प्रिती सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
जान की सुरक्षा के लिये किन्नरों ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

Previous article
Next article


