Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरEngineer committed suicide : पत्नी निकिता व कोर्ट पर आरोप लगाते हुए...

Engineer committed suicide : पत्नी निकिता व कोर्ट पर आरोप लगाते हुए इंजीनियर ने की आत्महत्या

  • मरने से पहले 24 पेज का लेटर 1.20मीनट का वीडियो किया था वायरल
  • कोर्ट के जज व ससुरालियों पर लगाया था गम्भीर आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेंगलुरु में इंजीनियर के सुसाइड के मामले ने देशभर में सनसनी फली दी है। मामला इंजीनियर के ससुराल जौनपुर से जुड़ा होने के नाते जौनपुर में इस ज्यादा मामला गर्म है। 34 साल के अतुल सुभाष ने पत्नी और सास पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। उन्होंने 1:20 घंटे का वीडियो और 24 पेज का लेटर जारी किया। जिसमें लिखा मेरे पास आत्महत्या के सिवा कोई उपाय नहीं बचा है।

पत्र में अतुल ने जौनपुर की एक जज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। लेटर में लिखा कि जज ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 5लाख रुपए मांगे थे, अतुल ने यह भी लिखा कि उसकी पत्नी, सास और जौनपुर की जज ने उसे सुसाइड करने को कहा था। मूल रूप से बिहार के अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा तो उनकी बॉडी फंदे पर लटकी मिली। कमरे में ‘जस्टिस इज ड्यू’ यानी ‘न्याय बाकी है’ लिखी एक तख्ती मिली। अतुल के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। अतुल सुभाष ने 24 पेज के लेटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम भी संबोधन लिखा। इसमें उन्होंने देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम की खामियों के बारे में लिखा और पुरुषों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने के ट्रेंड के बारे में बताया। एक अन्य नोट में उन्होंने लिखा कि वे अपनी पत्नी की तरफ से दायर कराए गए सभी मामलों के लिए खुद को निर्दोष बता रहे हैं। इनमें दहेज प्रतिरोध कानून और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का केस शामिल है। सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अतुल ने पूरा मामला विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 2019 में एक मैट्रिमोनी साइट से मैच मिलने के बाद शादी की थी। अगले साल उन्हें एक बेटा हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और उनका परिवार हमेशा उनसे पैसों की डिमांड करता रहता था, जो वो पूरी भी करते थे। उन्होंने लाखों रुपए अपनी पत्नी के परिवार को दिए थे। लेकिन जब उन्होंने और पैसे देना बंद कर दिया तो पत्नी 2021 में उनके बेटे को लेकर बेंगलुरु छोड़कर चली गई। अतुल ने बताया कि मैं उसे हर महीने 40हजार रुपए मेंटेनेंस देता हूं, लेकिन अब वो बच्चे को पालने के लिए खर्च के तौर पर 2-4 लाख रुपए महीने की डिमांड कर रही है। पिछले साल पत्नी ने उनके और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए। इनमें मर्डर और अप्राकृतिक सेक्स का केस भी शामिल था। अतुल ने कहा कि उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 10 लाख रुपए दहेज मांगा था, जिसके चलते उसके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अतुल ने कहा कि यह आरोप किसी फिल्म की खराब कहानी जैसा है, क्योंकि मेरी पत्नी पहले ही कोर्ट में सवाल-जवाब में इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि उसके पिता लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले 10साल से दिल की बीमारियों और डायबिटीज के लिए में उनका इलाज चल रहा था। अतुल ने कहा कि मेरी पत्नी ने ये केस सेटल करने के लिए पहले 1करोड़ रुपए की डिमांड की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए कर दिया। उन्होंने कहा कि जब इस 3 करोड़ रुपए की डिमांड के बारे में उन्होंने जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज को बताया तो उन्होंने भी पत्नी का साथ दिया। अतुल सुभाष के सुसाइड नोट का एक पेज। इसमें उन्होंने जज पर 5 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इंजीनियर अतुल ने 24पन्ने का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो बनाकर पांच लोगों पर आरोप लगाया है। इनमें जौनपुर फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज, दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष और पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया का नाम शामिल है। इंजीनियर अतुल का जौनपुर के रुहट्टा मोहल्ला में ससुराल है। मृतक के अधिवक्ता ने बताया कि बीते जुलाई माह में कोर्ट से अतुल के खिलाफ बच्चे को भरण पोषण के लिये 40हजार प्रतिमाह देने का आदेश हुआ था।

Share Now...