― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरDM Jaunpur Order : पारदर्शिता के साथ दिलाया जायेगा पात्रों को योजनाओं...

DM Jaunpur Order : पारदर्शिता के साथ दिलाया जायेगा पात्रों को योजनाओं का लाभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खण्ड बक्शा के ग्राम बक्शा में जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें वासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। इस दौरान लोगों से आवेदन लेकर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी कराया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि सभी विभागीय अधिकारी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य यह है कि चौपाल के माध्यम से अधिकारी उनके द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें और जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है, उनका लाभ प्रत्येवâ पात्र व्यक्ति को दिलाया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों से संवाद किया और गणित के सवालों सहित अन्य विषयों का प्रश्न भी पूछा तथा उन्हें केला और बुके देकर प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टॉलों का अवलोकन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया और पौधरोपण भी किया। जिलाधिकारी ल्े शिल्पी मोदनवाल, पिंकी शर्मा और रवीना की गोद भराई और अभि, आर्या, रुद्र को अन्नप्राशन कराया गया। उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ ग्राम में बने ग्राम सचिवालय का अवलोकन किया और कहा कि प्रधानमंत्री की ग्राम सचिवालय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में तथा एक ही छत के नीचे ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण कराने के लिए जो भी सुविधाएं दी जा सकती है वे सभी यहॉ उपलब्ध है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारीगण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share Now...