टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी काफी लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक फोटोशूट करवाया है। सामने आई तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी ने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ है। फोटोज के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने सेम आउटफिट में कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। जिस अंदाज में दिव्यांका ने ये फोटोशूट करवाया है, वो उनके फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस के फोटोशूट को देखकर लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं, साथ ही उन्हें ये हिदायत भी दे रहे हैं कि वो आगे से ऐसा बिल्कुल भी ना करें। दिव्यांका त्रिपाठी के इसी तस्वीर को देखकर सबसे ज्यादा धमाल मचा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दिव्यांका को इस तरह से उनके पहनावे को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी दिव्यांका को उनके लुक्स के चलते ट्रोल किया जा चुका है। दिव्यांका त्रिपाठी ने सेम लुक में इस वीडियो को भी शेयर किया है। देखा जाए तो दिव्यांका के नए लुक में कोई खराबी नहीं है लेकिन जिन लोगों ने उन्हें सीरियल्स में संस्कारी बहू के रोल में देखा है। उन्हें दिव्यांका का नया लुक रास नहीं आ रहा है। ट्रोलिंग के बीच ही कुछ लोग दिव्यांका की ज्वेलरी को लेकर भी खूब बातें कर रहे हैं। इसी के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने नच बलिए और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है।
― Advertisement ―
विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात छत से उतरते समय सीढ़ी पर बैठा बिषधर युवती के पैर में काट लिया। उपचार के...
Divyanka Tripathi की फोटोज देख तिलमिलाए फैंस
