जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पास से एससी-एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। बताते चले कि शिकायतकर्ता मीना सेन पत्नी भीम सेन निवासी बिठुआ कलां द्वारा जौनपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाई थी कि मेरा लड़का सौरभ घर के बगल दुकान पर सामान लेने गया था,जहां शुभम पुत्र राकेश शुक्ला, गंगेश व सत्यम शुक्ला तथा दो अज्ञात लोग बाइक से आए और हमारे बेटे को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फायर कर दिए। जिससे हमारे बेटे के जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बदलापुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने का निर्देश दिए। वही मुकदमा दर्ज करते हुए बदलापुर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में व बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामसमुझ सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल विश्वेश द्विवेदी व कास्टेबल अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-374/24 धारा109(1)191(2)351(3)352 बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के वाँछित अभियुक्त गंगेश शुक्ला पुत्र जयप्रकाश शुक्ला निवासी भलुवाही थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Deadly attack Jaunpur : जानलेवा हमला करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार



