Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर SSP...

छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार

जफराबाद (जौनपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने छात्रा के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की धमकी भी दे रहे हैं।

छत से लौटते समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार 27 मार्च की शाम करीब 6 बजे छात्रा अपने पड़ोसी की छत पर सहजन तोड़ने गई थी। वहां से लौटते समय गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और अश्लील हरकतें करते हुए उसे परेशान करने लगे।

जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए वहां से चले गए।

थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह अपने परिजनों के साथ जलालपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

SSP जौनपुर से लगाई न्याय की गुहार

पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर छात्रा ने बुधवार को एसएसपी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की धमकियों के कारण वह और उसका परिवार दहशत में है। घटना के बाद से छात्रा स्कूल जाने से भी डर रही है, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

इस घटना को लेकर गांव में काफी चर्चा बनी हुई है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share Now...