भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी मजाकिया होने के साथ-साथ क्यूट भी है। हर्ष और भारती की शादी 3 दिसंबर 20 17 को हुई थी। आज उनकी शादी को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में कॉमेडियन ने पति के लिए फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती, पति हर्ष को नींद से उठने के लिए कह रही हैं। वीडियो में भारती सिंह ने अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को गोद में उठाया हुआ है। भारती वीडियो में कह रही हैं ‘हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष गोले की तरफ से गोले के मम्मी-पापा को हैप्पी एनिवर्सरी, हर्ष उठ जा, आज 3 दिसंबर है। आज के दिन हमारी शादी हुई थी। आज 5 साल हो गए हैं. आज का दिन पूरा मेरे साथ बिताना। हमको घुमाने लेकर जा, हमको शॉपिंग करवा, फुल दिन हमारे साथ स्पेन्ड कर।’ आगे भारती ने कहा, ‘मैं अपने ही घर से ये वीडियो बना रही हूं, हर्ष अंदर सोया है। शायद क्या पता वो वॉशरूम के लिए उठे और ये वीडियो देख ले, उसे प्यार आ जाए और वो बाहर आ जाए।’ इतने में गोला उबासी लेने लगता है। इसपर भारती कहती हैं ‘बच्चा तो उबासी मारने लग गया। हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष गोला की तरफ से भी भारती ने हर्ष को कहा ‘पापा उठ जाओ’। इस वीडियो के कैप्शन में भारती सिंह लिखती है, ये मैसेज सिर्फ हर्ष लिंबाचिया के लिए है। दोस्तों क्या हर्ष ये सब कर पाएगा या नहीं, प्लीज कमेंट करके बताओ। भारती के वीडियो पर ढेरों फैंस और सेलेब्स का रिएक्शन आ गया है। प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, शानू शर्मा ने कॉमेडियन को शादी की सालगिरह की बधाई दी। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर 20 22 को शादी की थी। धूमधाम से हुई इस शादी में कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। 3 अप्रैल 20 22 को कपल के घर बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। लक्ष्य का निकनेम दोनों ने गोला रखा है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Bharti Singh ने फनी अंदाज में पति हर्ष लिंबाचिया को कहा ‘हैप्पी एनिवर्सरी’



