Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरBhabhi ke pyar me pagal devar : भाभी के प्यार में पागल...

Bhabhi ke pyar me pagal devar : भाभी के प्यार में पागल देवर ने किया था चाचा की हत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में दीपावली की रात सोते समय हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी भाभी के प्यार में चाचा की हत्या कर दी। उसका कहना था, चाचा विरोध करते थे, धमकी देते थे। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने मड़ियाहूं कोतवाली में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि घटना में रामजीत पटेल (44) की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के पुत्र दिनेश पटेल की तहरीर पर विनोद पटेल उर्फ टिल्लू और एक अन्य आरोपी विपिन पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान आशानंदपुर में मुखबिर से सूचना मिली कि विनोद पटेल बैग लेकर सिधवन की तरफ जा रहा है। सूचना को सत्य मानकर पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान, फजूलहा प्राथमिक विद्यालय के पास एक युवक बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम विनोद पटेल बताया और हत्या की वजह बताते हुए कहा कि उसके चाचा रामजीत पटेल उसे प्रताड़ित करते थे। उसने बताया कि वह उनकी बहू पूजा से प्यार करता था, लेकिन चाचा और उनकी पत्नी द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने कबूल किया कि उसने दीपावली की रात करीब 2:30 बजे सोते समय रामजीत पटेल को गोली मारी। इसके साथ ही बताया कि उसके साथी विपिन भी इस योज्ाना में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक रिवाल्वर, कारतूस, मोबाइल फोन और एक काले रंग का फेस मास्क बरामद किया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह और थाना अध्यक्ष मड़ियाहूं अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

Share Now...