Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
HomeखेलBCCI Selection Committee के चैयरमैन चेतन शर्मा को अपने पद से देना...

BCCI Selection Committee के चैयरमैन चेतन शर्मा को अपने पद से देना पड़ा इस्तीफा

शुक्रवार को BCCI Selection Committee के चैयरमैन चेतन शर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. दरअसल, पिछले दिनों एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, उस स्टिंग ऑपरेशन के बाद काफी बवाल मचा था, जिसके बाद चेतन शर्मा को इस्तीफा देना पड़ा. उस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के बारे में कई ऐसी बातें कहते नजर आए, जो बीसीसीआई (BCCI) को नगावार गुजरी, जिसके बाद चेतन शर्मा को अपने पद से हाथ धोना पड़ा.

दरअसल, एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने अपनी पहचान छुपाकर चेतन शर्मा से इंटरव्यू के लिए कहा. उन्होंने कहा कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए इंटरव्यू चाहते हैं, लेकिन चेतन शर्मा ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया. हालांकि, इसके बाद वह ऑफ कैमरा बात कने के लिए तैयार हो गए. इस दौरान चेतन शर्मा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए इंजेक्शन की मदद लेते हैं. वह कई बार पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, इसके लिए वह निजी डॉक्टरों की मदद लेते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में 2 ग्रुप है, एक ग्रुप की अगुवाई विराट कोहली करते हैं, जबकि दूसरे की रोहित शर्मा. बहरहाल, चेतन शर्मा ने इस दौरान कई ऐसी बातें बोली जो बीसीसीआई को नागवार गुजारी. मसलन, चेतन शर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद तत्कालीन चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा के अलावा सिलेक्शन कमिटी के 3 और सदस्य को बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि, इसके बाद फिर चेतन शर्मा ही सिलेक्शन कमिटी की चैयरमैन बने, लेकिन शुक्रवार को उन्हें अपने पद से इस्तीपा देना पड़ा. चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को सौंपा.

Share Now...