Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबदलापुर तहसील में फर्जीवाड़ा उजागर

बदलापुर तहसील में फर्जीवाड़ा उजागर

जौनपुर। बदलापुर तहसील में फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। यहां एसडीएम और तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब दो लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। मामले में तहसील संग्रह कार्यालय में तैनात अनुसेवक दीपक श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन के गबन का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने एसडीएम योगिता सिंह और तहसीलदार योगेंद्र पांडे के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन का गबन किया।

बताया जा रहा है कि कार्यों में लापरवाही के चलते दीपक श्रीवास्तव को करीब आठ माह पहले ही निलंबित किया जा चुका था।

तहसील दिवस में खुला मामला

बताया गया कि 4 अप्रैल 2026 को आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम के दौरान यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद एसडीएम योगिता सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा घोटाला

गौरतलब है कि लगभग आठ वर्ष पहले भी बदलापुर तहसील में इसी तरह का घोटाला सामने आया था। उस समय तत्कालीन एसडीएम ममता मालवीय ने नायब नाजिर दीनानाथ चौबे और तहसील कर्मचारी पवन सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...