रात-भर जुटीं रही भारी-भीड़, जश्न में डूबा बदलापुर
जौनपुर धारा, बदलापुर। बदलापुर के दो दिवसीय ऐतिहासिक दशमी मेला के दूसरे दिन मंगलवार की रात नगर पंचायत बदलापुर जश्न में डूबा रहा। जैसे-जैसे रात होती गई वैसे-वैसे आकर्षक चौकी के कलाकार एक-दूसरे को शह और मात देने का खेल खेलते रहे। इंदिरा चौक पर कलात्मक चौकी के कलाकारों ने प्रस्तुति दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महराजगंज रोड स्थित मातेश्वरी कलात्मक चौकी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद चौकी पूरे कस्बे का भ्रमण करते रात्रि 2बजे इंदिरा चौक पर पहुंची। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं कि भीड़ जमी रही। इसके बाद डीजे प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें सुनील डीजे व कलात्मक लाग चौकी के कलाकार अपनी आवाज की ध्वनि से चकित कर दिया। इसके बाद ज्ञान कलात्मक चौकी प्रतापगढ़ व महाकाल चौंकी सुल्तानपुर के बीच झांकी का शुरू हुआ। इसके बाद भोर में 4 बजे विजेता डीजे महुली व उपविजेता डीजे व मड़ियाहू को चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह व सीओ प्रतिमा वर्मा तथा थानाध्यक्ष विनोद मिश्र के द्वारा शील्ड कप व माता चौकियां का स्मृति चिन्ह दिया। विभिन्न कलात्मक चौकियों के कलाकारों द्वारा फूलों की होली, मयूर नित्य, शिव तांडव की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। दर्शक भी भोजपुरी गाने पर नाचते रहे। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम संतबीर सिंह, उन्नत सिंह, श्रीकांत यादव,पीयूष मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, लक्ष्मण सिंह, संजय निगम, सतीश चौरसिया, अभिषेक अग्रहरि केशव सिंह, आदि मौजूद रहे।
आंखों से छलके आंसू
बदलापुर की ऐतिहासिक दशमी के दूसरे दिन थाना परिसर में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। जहां चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखों से आंसू छलक गए। सीओ प्रतिमा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने चारों भाइयों की विधि विधान से पूजन कर आरती उतारी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। लोंगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सहित चारों भाइयों व माता जानकी के चरित्र से सीख लेने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा कस्बा जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।



