जौनपुर धारा, जौनपुर। बीती रात दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही दबंगों ने हमला बोल दिया।इस वारदात में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही एसपी अजयपाल शर्मा अस्पताल पहुँचकर घायल सिपाही का हाल जानने के बाद घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे पंवारा थाना क्षेत्र के बनकट में दो पक्षो में मारपीट की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। कांस्टेबल राधेचरण यादव होमगार्ड शुभम पटेल पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच वीरेंद्र गौतम, उसका भाई चन्द्रकेश गौतम व अन्य लोगो ने कांस्टेबल राधेचरण यादव पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गये। मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा पीआरबी 3825 पर नियुक्त कर्मचारी के घायल होने की सूचना पर जिला चिकित्सालय जौनपुर पहुँचकर उसके के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Attack on Police Team : विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही घायल



