― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरArrogance or carelessness : जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों का मनबढ़पन या...

Arrogance or carelessness : जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों का मनबढ़पन या लापरवाही?

  • शौचालय में हुआ महिला का प्रसव, पीड़िता को बताई गई थी खून की कमी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई जहाँ चिकित्सकों की लापरवाही के कारण एक महिला का प्रसव अस्पताल परिसर के शौचालय हुआ। इस तरह से जिला महिला अस्पताल में यह मामला घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ममला सरपतहा थाना क्षेत्र के सतीश कुमार गौतम निवासी बनगांव का है जो जिला चिकित्सालय में स्थ्िात प्राइवेट शौचालय में सफाई कर्मी का काम करता है। गुरुवार शाम को उसकी पत्नी गुड्डी की तबीयत प्रसव पीड़ा के कारण खराब हुई तो उसे महिला चिकित्सालय ले गए। जहाँ चिकित्सक की बड़ी लापरवाही से देखते को मिला। महिला की बिना कोई जांच कराए उसे कम खून होने की बात बता कर खून लाने का आदेश पारित कर दिया। बेचारा सतीश कुमार गौतम हलकान होकर इधर-उधर खून की तलाश करने लगा। दूसरी तरफ महिला अस्पताल में बरती जा रही घोर लापरवाही के कारण उसे डॉक्टर द्वारा भर्ती नहीं किया गया तो वह अपने शौचालय में लाकर लेटा दिया। गुरुवार तड़के इसी शौचालय में उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जिला महिला अस्पताल की लापरवाही का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर चलने लगा वैसे ही महिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। महिला को शौचालय जाकर महिला को स्ट्रेचर से महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों मजलूमों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का पिटारा खुला रखा है तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर उसमें पालिता लगाने में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का अस्पतालों का निरीक्षण किये जाने के बावजूद चिकित्सकों की ये लापरवाही तहज लापरवाही नहीं बल्कि मनबढ़ होने की मिसाल पेश कर रही है।

Share Now...