― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरApprenticeship Placement Camp : सिद्दीकपुर आईटीआई में तीन दिसम्बर को लगेगी अप्रेंटिसशिप...

Apprenticeship Placement Camp : सिद्दीकपुर आईटीआई में तीन दिसम्बर को लगेगी अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट शिविर

कैंपस सिलेक्शन में किसी भी कॉलेज के छात्र ले सकते हैं हिस्सा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिद्दीकपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजकीय आईटीआई पर एमएनसी कम्पनी की ओर से अप्रेंटिशिप ट्रेनी एवं प्लेसमेंट चयन शिविर 3 दिसम्बर को लगने जा रहा है। इसमें युवाओं के लिए नौकरियों का सुनहरा अवसर है। इस कैंपस का आयोजन नवर्ना भारत द्वारा किया गया है। बता दें कि 3 दिसम्बर को राजकीय आईटीआई परिसर सिददीकपुर में एमएनसी कम्पनी अपोलो टायर्स लिमिटेड आंध्र प्रदेश सिटी की ओर से अप्रेंटिशिप शिविर एवं प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले किसी कालेज के छात्र एवं बेरोजगार युवा अपना पंजीयन करा कर भाग लेंगे, तथा साक्षात्कार के जरिए चयन होगा। हालांकि इसमें सिर्फ पुरुषों को मौका दिया गया है। योग्यता आईटीआई-2 वर्ष, एनसीवीटी प्रमाण पत्र, आयु सीमा 18 से लेकर 23वर्ष के बीच होगी। शरीर की लम्बाई 163सेमी, वजन 50 के ऊपर हो। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। सुबह 9 बजे से इच्छुक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्लेसमेंट प्रभारी हरेंद्र कुमार यादव ने दी है।

Share Now...