― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
HomeमनोरंजनAkshaya Kumar ने कंप्लीट की स्काई फोर्स की शूटिंग

Akshaya Kumar ने कंप्लीट की स्काई फोर्स की शूटिंग

वर्ष-2025 की शुरुआत बहुप्रतीक्षित एरियल एक्शन-ड्रामा फिल्म स्काई फोर्स से होगी, जो 1960-70 के दशक के दौरान भारत-पाक के बीच हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म दो दूरदर्शी फिल्म निर्माताओं, संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर के सहयोग को दर्शाती है। इसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ होनहार नवोदित अभिनेता वीर, सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स, जियो स्टूडियो और अमर कौशिक ने किया है। स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, लखनऊ, सीतापुर, अमृतसर, हैदराबाद, दिल्ली, पठानकोट, यूके और अब मसूरी सहित विभिन्न स्थानों पर की गई है, जहाँ एक विशेष गीत फिल्माया गया है। संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। संदीप केवलानी ने कहा, ‘मैं स्काईफोर्स पर काम करने वाले सभी लोगों का बहुत आभारी हूँ। इस फिल्म को जीवंत करना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह क्रू का समर्पण ही था। जिसने इसे संभव बनाया।’ इस बीच, अभिषेक अनिल कपूर ने भी फिल्म की अविश्वसनीय टीम की प्रशंसा की और अमर कौशिक को स्काईफोर्स की रीढ़ बताया। फिल्म में एक्शन को क्रेग मैक्रे ने कोरियोग्राफ किया है, जिन्हें एक्शन कोरियोग्राफर, एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर के रूप में जाना जाता है। जल्द ही, मैडॉक फिल्म्स स्काई फोर्स के मोशन पोस्टर, टीज़र, ट्रेलर और गाने रिलीज़ करेगा ताकि उत्सुकता बनी रहे।

Share Now...