
टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग उनका निकाह हो चुका है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी वायरल हुई थी जिसमें कपल को मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन करते देखा गया। हालांकि अब राखी ने जो खुलासा किया है वो काफी हैरान कर देने वाला है। दरअसल, राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें रोते-बिलखते हुए कहते सुना जा सकता है कि आदिल ने शादी को मानने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि राखी ने दावा किया कि उन्होंने 7 महीने पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग निकाह किया था। दोनों ने जुलाई 2022 में कोर्ट मैरिज और निकाहनामा किया था। इसके बावजूद आदिल ने इस निकाह को कुबूल करने से मना कर दिया है। पैपराजी के शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, राखी रोते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वो कहती हैं कि कोर्ट में सभी कागजात दिए हैं आप लोग वो चैक कर लीजिए। इसके बाद रोते हुए राखी कहती हैं कि मेरा कोई नहीं है इस दुनिया में। पैपराजी के आदिल द्वारा 10 दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले सवाल पर भी राखी कोई जवाब नहीं देती हैं। इसके अलावा राखी सावंत से बेगम फातिमा बनीं ड्रामा क्वीन ने भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद राखी ने उनके साथ अपने दर्द साझा किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी ने मोनालिसा से कहा, ‘मेरा पति ये कुबूल करने के लिए तैयार ही नहीं है कि उसने मुझसे निकाह किया है। उसने इस बात से साफ मना कर दिया है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले राखी सांवत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘आखिरकार, मैं बहुत एक्साइटेड हूं और शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए हमेशा अनकंडीशनल है आदिल।


