जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना गुरूवार को ग्राम बंजारेपुर तैयबा पत्नी रिजवान ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंप कर बताया कि विगत 30 दिसम्बर को स्थानीय थाना में अमन व 5 अन्य के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमा के विवेचक एसआई रविप्रकाश ने आज तक पिड़िता का बयान न्यायालय में नहीं अंकित कराया। उन्होने आरोप लगाया कि विवेचक पक्षपात मुल्जिमानों से मिलकर उनकी गिरफ्तारी नहीं की है। मुल्जिमानों के प्रभाव में आकर विवेचक जान बूझकर लीपापोती कर रहे हैं तथा मुकदमें में सुलह समझौता करने के लिए दबाव दे रहे हैं। जिससे पिड़िता विवेचक रवि प्रकाश से विश्वास उठ गया है। उन्होने आरोप लगाया कि विवेचक सुलह समझौता न करने पर पिड़ित व के परिवार के विरूद्ध फर्जी मनगढ़त मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहें है। तैयबा ने दूसरे थाने के किसी अन्य एसआई के विवेचना कराने की मांग की है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
एसआई पर अरोप लगाते हुए पिड़िता विवेचक बदलने की लगाई गुहार

Previous article


