Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर75 गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा गया

75 गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा गया

  • 14 लाख के करीब बताई जा रही है बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत

जौनपुर। पुलिस ने 75मोबाइल बरामद किया है जो चोरी हो गए थे और कुछ मोबाइल जो लोगों के खो गए थे। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 14लाख रुपए बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर सभी के चेहरे खुशी से झूम उठे। इन मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया। साइबर थाना पुलिस जनपद में अब तक 1019 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौप चुकी है। चोरी हुए और गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने की दिशा में पुलिस लगातार कार्यवाही कर के उन्हें बरामद करने का कार्य कर रही है। एसपी डा.कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद कराने में टीम को बराबर दिशा निर्देशित कर रहे हैं, इसीलिए अब लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद हो जा रहे है। साइबर थाना पुलिस जनपद में अब तक 1019 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप चुकी हैै। गुरूवार को पुलिस लाइन में लोगों के बरामद मोबाइल को एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सदर देवेश सिंह ने उन्हें सुपुर्द किया। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों, सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 75 मोबाइलो में से 20 मोबाईल फोन अन्य प्रान्त दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों गोरखपुर, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही, उन्नाव से 05 मोबाईल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में मुख्यत: वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी के है। जिनका बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव नोडल साइबर क्राइम व देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे महेश पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल, उ.नि.नीलम सिंह, आ.चन्दन यादव, ज्योति श्रीवास्तव. जयप्रकाश सिंह, आलोक सिंह, प्रभात द्विवेदी, सन्तोष कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, प्रफुल्ल यादव, आनन्द कुमार, संग्राम सिंह यादव, सत्यम गुप्ता, आरक्षी सुगम यादव, अमिलेश, परवेज, अजीत कुमार कन्नौजिया, आकांक्षा सिंह शामिल रहे।

Share Now...