Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन

75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन

  • रूहानियत और इंसानियत संग संग

जौनपुर धारा, जौनपुर। रूहानियत और इन्सानियत के दिव्य संदेश को दर्शाने वाले ७५वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन आज से शुरू होकर २० नवम्बर तक होने जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंर्तगत सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन कर कमलों द्वारा समागम सेवाओं का उद्घाटन १८ सितम्बर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में किया गया। उसी दिन से ही दिल्ली एंव अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों एंव सेवादल के सदस्यों द्वारा नित्य प्रतिदिन सेवाओं में योगदान दिया जा रहा है। साथ ही सत्गुरु के पावन दर्शन पाकर सभी भक्त प्रफुल्लित हो रहे हैं।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए आगे बताया कि इस वर्ष का ७५वां वार्षिक निरंकारी संत समागम पूर्व की भांति सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में सन्त निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में आयोजित किया जा रहा है जिसका विस्तारण लगभग ६०० एकड़ क्षेत्र में होगा। आजकल जीटी रोड से आने जाने वाले यात्रियों के लिए यहां शामियानों की चमकती हुई सुंदर नगरी उत्सुकता एंव आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं एंव भक्तों की संख्या हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग ८ से १० लाख तथा दूर देशों से २५०० के करीब श्रद्धालु भक्तजन संत समागम में सम्मिलित होकर दिव्यता के इस महाकुंभ का आनंद प्राप्त करेंगे। इस समागम का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, सेवा दल रैली, कवी दरबार, निरंकारी प्रदर्शनी, बाल प्रदर्शनी, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग प्रदरोशनी, सत्गुरु प्रवचन होगा। ७५वां वार्षिक निरंकारी संत समागम रूहानियत और इंसानियत संग संग का संदेश देता ७५वां वार्षिक निरंकारी संत समागम अपनी दिव्यता की अद्भूत छठा को बिखेरते हुए इस वर्ष बहुत ही विशाल एंव भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। हम सभी के जीवन में रूहानियत और इंसानियत के संग का विशेष महत्व है क्योंकि इनके आगमन से ही हमें सही अर्थ में आत्मिक संतुष्टि एंव आनंद प्राप्त होते हैं और यही इस पावन संत समागम का उद्देश्य भी है। 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम हर प्रकार से रूहानियत और इन्सानियत के एक दिव्य समागम का प्रमाण बनकर समस्त मानवमात्र को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी देख
Share Now...