- पुलिस अधीक्षक ने गठित की चार सदस्यी पुलिस टीम
पट्टा की जमीन को लेकर गांव के एक व्यक्ति से चल रहा था विवाद जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव में शनिवार की रात लगभग 11:00बजे घर से 50मीटर दूर 70वर्षी वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। बता दे कि कड़ैला गांव निवासी मखन्चू बनवासी 70वर्ष पुत्र स्व जोखई बनवासी घर से 50मीटर दूर पाही रात में सो रहे थे कि अज्ञात तीन व्यक्तियों ने गोली मार दी। जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गई, जहां पर चिकित्साको मृतक घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमित्रा बनवासी ने आरोप लगाया कि पट्टा जमीन को लेकर गांव के व्यक्ति प्यारेलाल विवाद था। परिजनों ने बताया कि मृतक 2 साल पहले पैरालिसिस हुए थे। मृतक के बेटे विनोद बनवासी ने बताया कि घर से 50मीटर दूर पाही पर सो रहे थे। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पहले विद्युत लाइट काट दी गई फिर गोली मारी गई जिससे कोई पहचान न हो सके और उन्होंने बताया कि गांव में किसी से कोई व्यक्ति गत कुछ नहीं हुआ था। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा 70 वर्षी मखन्चू बनवासी को पाही पर गोली मार दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौतुक ने मामले को संज्ञान में रहते हुए जांच के लिए चार टीम गठित कर दिए।



