Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर62 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

62 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

  • हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • कुल 81गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने का लक्ष्य

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने वाली संस्था  हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने मंगलवार को गांव छनेहता में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें कुल 62लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराया और जानकारी प्राप्त किया। बताते चलें कि हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहता है और उनको स्वास्थ्य शिविर लगाकर विभिन्न रोगों की जांच करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय सहयोग से 81गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है और उसी क्रम में छनेहता गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर एसपीओ2 की जांच 62 लोगों की गई। मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के सभी 81गांव में इसी तरह से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हैं। कुल 62लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की गई। वेलनेस ट्रस्ट के डायरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.सुधाकर दुबे ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व सचेत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है ताकि लोग स्वास्थ्य रहें और उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान गठिया, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज के मरीज़ ज्यादा देखने को मिले। यदि लोग अपना खानपान एवं दिनचर्या में सुधार कर ले तो इस तरह की बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। इस दौरान ग्राम प्रधान मुरली देवी, अमर बहादुर, पूर्व ग्राम प्रधान लालबहादुर, समाजसेवी राजमणि पांडेय व तेजस दुबे सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Share Now...