जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला अस्पताल में कार्यरत 56सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से हटाए जाने के बाद सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह की धमकी दी है। उन्होने ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा किया यह निष्कासन प्रदेश के मुख्यमंत्री के उस आदेश के खिला$फ है, जिसमें कहा गया था कि किसी भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। बावजूद इसके, अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया, जिससे उनमें आक्रोश फैल गया है। उन्होने प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब अचानक उन्हें बेरोजगार कर दिया गया है। उन्होने कहा कि जल्द ही बहाल नहीं किया गया, तो वे जिला अस्पताल परिसर में सामूहिक आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। इस चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सुरक्षा कर्मचारियों की बहाली को लेकर अभी तक किसी सरकारी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने हस्तक्षेप नहीं किया है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और उन्हें तत्काल बहाल किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
56सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं समाप्त, दी आत्मदाह की चेतावनी



