Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आशाराम ने लगाया बीएसए कार्यालय पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

फर्जी नियुक्ति, धन उगाही और संरक्षण का भी लगा आरोपजौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.आशाराम ने मुख्यमंत्री...
Homeअपना जौनपुर5 साल से परेशान महिला को चिकित्सक ने पहुंचायी राहत

5 साल से परेशान महिला को चिकित्सक ने पहुंचायी राहत

  • कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण करके डा. आलोक ने मरीज को किया स्वस्थ

जौनपुर धारा, जौनपुर। 5 साल पहले कुल्हे का आपरेशन कराने के बावजूद भी दर—दर भटक रही पीड़िता अब पूरी तरह स्वस्थ हो गयी, क्योंकि नगर के नईगंज स्थित दुर्गा सिटी अस्पताल में डा. आलोक यादव ने उनके कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर दिया। मालूम हो कि जिला मुख्यालय से सटे मोहम्मदपुर निवासी राम आसरे की लगभग 50 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के कूल्हे में 5 वर्ष पहले अचानक समस्या आयी। कई अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद किसी अस्पताल में उन्होंने अपने कूल्हे का आपरेशन करवाया। इसके बाद भी वह अपनी समस्या से ग्रसित थी इनके परिजनों ने जौनपुर के अलावा अन्य जनपदों में स्थित तमाम अस्पतालों में चक्कर लगा डाला लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। इसी बीच दुर्गा सिटी अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर गये एक मरीज ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव के बारे में उनको जानकारी दिया। इस पर परिजन पीड़िता को लेकर दुर्गा सिटी अस्पताल लाये जहां डा. आलोक यादव ने नये सिरे जांच—पड़ताल करते हुये अपनी टीम के साथ सुनीता के कूल्हे का प्रत्यारोपण किया जो पूर्णत: सफल रहा। अपनी समस्या से निजात पायी पीड़िता ने डा. आलोक सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया। वहीं डा. आलोक ने कहा कि ऐसे तमाम मरीज उनके यहां से ठीक हो गये हैं।

Share Now...