जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के पर सीहीपुर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडारोहण के तत्पश्चात प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1951में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा का अपना कार्यालय बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। हर बूथ पर भाजपा के 17सदस्यी बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी की मौजूदगी है जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं। उन्होने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में 42.3 फीसदी वोट के साथ यपी में 71 सीटें हासिल की थीं। इसके बाद 2019 के चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन के बाद भी 67सीटें जीतकर इतिहास बनाया 2024के लोकसभा चुनाव में कुछ षडयंत्रों के कारण भाजपा की सीटें कम हुई। लेकिन हमने लगातार तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाकर विपक्ष को कड़ा जबाव दिया। उक्त अवसर पर भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्साबदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में रविवार की सुबह हाई वोल्टेज विद्युत...
45वें स्थापना दिवस पर भाजपा ने किया झण्डारोहण
