- अब प्रयागराज में होगा रूहानियत और इंसानियत का संगम : सत्गुरू माता सुदीक्षा
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत की प्राचीन पवित्र नदियों के संगम का ऐतिहासिक गवाह प्रयागराज अब एक बार फिर प्रादेशिक निरंकारी संत समागम के माध्यम से होने वाले रूहानियत और इंसानियत के संगम का भी गवाह बनेगा। सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के पावन अध्यक्षता में परेड मैदान, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश का 44वां प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का आयोजन होने जा रहा है। समागम में प्रदेश सहित देश के अनेक हिस्सों से लाखों श्रद्धालु भक्तों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जनपद से भी हजारों की संख्या में सेवा दल के व संगत के संत महात्मा सेवा करने हेतु अग्रीम सेवा में समागम स्थल पर पहुंच गए है। यह जानकरी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए आगे बताया 24 से 26 मार्च को आयोजित इस संत समागम में सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज का दिव्य आशीर्वचन प्राप्त होगा। समागम के पहले दिन 24 मार्च को संत समागम में सामूहिक विवाह एवं सेवादल रैली का आयोजन होगा। समागम का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, निरंकारी प्रदर्शनी, बहुभाषीय कवि दरबार, प्रवचन होंगे। उन्होंने आगे बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज का यही एक संदेश है कि मानव जीवन में रूहानियत का भाव भी रहे और इन्सानियत का वास भी हो। रूहानियत (आध्यात्मिकता) को कुछ दिन, कुछ क्षणों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि हर गुरसिख का व्यवहारिक जीवन हर पल, हर श्वास रूहानियत से ओत-प्रोत भी हो और इन्सानियत भी रहे।



