Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर41 सीटर बस में 75 बच्चों को लेकर सात अध्यापक जा रहे...

41 सीटर बस में 75 बच्चों को लेकर सात अध्यापक जा रहे थे शैक्षिक भ्रमण पर

  • मृत छात्रों में घोरहां का अंकित व भरथीपुर का अनुराग उर्फ अनुपम
  • प्रयागराज के भेस्की गांव में बाइक सवार को बचाने में पलट गई बस

मुलायम सोनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रयागराज के हंडिया सैदाबाद के भेस्की गांव के पास शनिवार की सुबह पलटी 41 सीटर बस संख्या यूपी 66 टी 6496 में श्रीमती कांती देवी जनता विद्यालय परमालपुर भरथीपुर के 75 छात्र-छात्राएं, सात अध्यापकों के साथ चालक व परिचालक सवार थे। अध्यापक बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आनंद भवन (प्रयागराज) व मनगढ़ (प्रतापगढ़) जा रहे थे। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 30 घायल हो गए। उनका प्रयागराज में उपचार चल रहा है। मृत बच्चों की शिनाख्त 15 वर्षीय अंकित कुमार यादव निवासी घोरहां व 17 वर्षीय अनुराग उर्फ अनुपम निवासी भरथीपुर के रूप में हुई। हादसे की सूचना अध्यापकों व छात्रों ने अपने-अपने स्वजन को दी। खबर लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौत की सूचना मिलने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हताहत छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के स्वजन घटनास्थल के लिए निकल गए। हर कोई अपने बच्चों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता दिखा।

किसी तरह बैठाया गया था बच्चों व अध्यापकों को

विद्यालय की ओर से दुर्घटनाग्रस्त 41 सीटर बस को पाठक बस सर्विस चंवरी (भदोही) के संचालक सत्यम पाठक से 15 हजार रुपये में शैक्षिक टूर के लिए बुक कराया गया था। बस में 35 छात्राओं, 40 छात्रों व मार्गदर्शन के लिए साथ गए सात अध्यापकों को बैठाया गया था। कुछ बच्चे खड़े होकर सफर कर रहे थे। इसे लेकर पीड़ित परिवारों में भारी आक्रोश है।

सुबह नौ बजे स्कूल बस पलटने से दो छात्रों की मौत की सूचना वहां की पुलिस से मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए भेजा। बस सुरेरी के परमालपुर से बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर प्रयागराज लेकर जा रही थी। हादसा अचानक सामने आ गए बाइक सवार सवार को बचाने में हुआ। इस समय विद्यालय में ताला लगा हुआ है। :- अतर सिंह, सीओ मछलीशहर।

क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाने पर होगी कार्रवाई

जौनपुर। सुरेरी के श्रीमती कांती देवी जनता विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने वाली बस का वाहन स्वामी ने टूर परमिट नहीं बनवाया था। बस में 41 सीट है। इसमें ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। बस का रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2017 का है। फिटनेश 11 अप्रैल 2023 तक व एंश्योरेंश 24 मार्च 2023 तक है। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने जनपद के विद्यालय संचालकों से आह्वान है कि छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने वाले वाहनों के कागजों की जांच कर लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि पंजीकरण के समय जितने सीट की स्वीकृति मिली है उतने ही लोगों को बैठाएं। क्षमता से अधिक बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी।


Share Now...