Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर37वाहनों का हुआ ई—चालान, वसूले 45हजार समन शुल्क

37वाहनों का हुआ ई—चालान, वसूले 45हजार समन शुल्क

जौनपुर। यातायात प्रभारी सुशील मिश्र ने संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 37वाहनों का चालान करते हुये 45हजार की राजस्व वसूली भी की गयी। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के निर्देश पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीट बेल्ट, ब्लैक $िफल्म, डीएल, वाहन इंश्योरेंस न रहने पर 37 वाहनों का ई चालान किया गया। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत प्रसाद तिराहे पर कुल 37वाहनों का चालान, तथा 45 हजार समन शुल्क वसूला गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि चालान किये गये वाहनों में अधिकतर इंश्योरेंस, डीएल आदि नहीं मिला। ब्लैक फिल्म लगे पाये गये जिसके तहत कार्यवाही की गयी। इस दौरान उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, यज्ञ नारायण यादव, अजीत सिंह, बृज किशोर सहयोगी आदि भी मौजूद रहे।

Share Now...