जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले को बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिला है, यह स्कूल करंजाकला ब्लाक के आईटीआई स्कूल के पास बनेगा। जानकारी सूबे के मंत्री व विधायक गिरीश चंद्र यादव ने आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने नगर स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान यह बताया है कि उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास के बाद बीते 6दिसम्बर दिन शुक्रवार को केन्द्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उसमे पूरे देश में 85नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने के निर्माण की संस्तुति दी है। इन 85विद्यालयों में अपने उ.प्र.में 05विद्यालय खुलने की सस्तुति हुई है, जिसमें अपने जनपद जौनपुर को भी सौगात मिली है और पयागीपुर जो जौनपुर शाहगंज रोड पर है वहां आईटीआई परिसर में केन्द्रीय विद्यालय हेतु भूमि आवंटित हो गई है। पिछले 03वर्षों से इस विद्यालय को खुलवाने हेतु हर स्तर पर जो भी प्रयास रहता था। उसको मैंने पूरा किया और जितनी बांधा थी, उनको एक-एक करके दूर करने का प्रयास किया। इन सभी विद्यालयों के लिये 5872.08करोड़ रूपये की स्वीकृत किये गये है। ये सभी विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप होगें अतः इसमें जौनपुर के विद्यालय का बजट लगभग 33.47 रूपये होता है। यह विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप परियोजना को लागू करते हुए प्रशासनिक ढांचा तैयार करेगा। इसके अन्तर्गत अपने जौनपुर के विद्यालय में 960 छात्र पढ़ाई करेगें और 63 अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जिससे इतने लोगों को स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, राजकेशर पाल, धमेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, प्रतिनिधि राम सूरत मौर्या, सभासद नन्दलाल यादव, बसन्त प्रजापति, सन्तोष मौर्या, पूर्व सभासद, शिव कुमार मौर्या, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, डॉ.ब्रम्हेश शुक्ल कार्यालय प्रभारी, धर्मपाल कन्नौजिया उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू
वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...
33 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा केंद्रीय विद्यालय : गिरीश यादव
