Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुर31 मार्च तक सभी रिजल्ट घोषित हों : कुलपति

31 मार्च तक सभी रिजल्ट घोषित हों : कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने रिजल्ट जारी करने की समय-सीमा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने महाविद्यालयों द्वारा सेशनल व प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक अपलोड न करने पर नाराजगी जताते हुए 25 मार्च तक सभी मार्क्स अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। कुलपति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न करने वाले महाविद्यालयों के परिणाम रोक दिए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर यूजी और पीजी के सभी परिणाम 31 मार्च तक घोषित करने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में परीक्षा सत्र 2026 को लेकर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने सभी महाविद्यालयों को 25 मार्च तक परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 11 अप्रैल से सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी हैं, ऐसे में समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करना आवश्यक बताया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यूजी के 13 पाठ्यक्रमों के परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि पीजी के कई परिणाम भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। टेक्निकल सेल के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र सिंह ने शेष परिणाम जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। बैठक में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Share Now...