Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से करायें आवेदन : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी...
Homeअपना जौनपुर30 नवंबर को आयोजित होगी 25 नवंबर की परीक्षा, बारात आने से...

30 नवंबर को आयोजित होगी 25 नवंबर की परीक्षा, बारात आने से पहले ही दुल्हन प्रेमी संग फरार , शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित अवकाश के कारण उस दिन होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी कार्यालय विज्ञप्ति में बताया गया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 25नवंबर की सभी परीक्षाएँ अब पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र, समय और विषय के अनुसार 30 नवंबर को आयोजित की जाएँगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। विद्यार्थी वेबसाइट व अपने संबंधित महाविद्यालयों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • बारात आने से पहले ही दुल्हन प्रेमी संग फरार

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में बारात आने से पहले ही दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई, एक तरफ शादी की सारी रस्में पूरी हो रही थी। जब घर वाले लड़की के कमरे में गए तो वो वहां नहीं मिली। काफी खोज बीन के बाद पता लगा दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। पारिवारिक मर्यादा को तार-तार करने वाली इस खबर की चर्चा आम हो गई। लड़की के इस कदम से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़की दूसरे जाति की और लड़का दूसरे जाति का बताया गया है। फिलहाल लड़की पक्ष वालों ने तहरीर दी है, और पुलिस जांच कर रही है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित कारवाई की जाएगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना लाइनबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 453/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस में आरोपी सतीश मौर्या पुत्र सहादिन मौर्या निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। वादिनी की तहरीर के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की विवेचना म.उ.नि.प्रतिमा सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस के अनुसार दिनांक 23 नवंबर को म.उ.नि.प्रतिमा सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाश वारंटी/वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान कन्हईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से सुबह करीब 11:30बजे आरोपी को दबोच लिया गया।

नहाते समय गोमती नदी में डूबे युवक की मिली लाश

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर सरैया गांव के पास गोमती नदी में एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिली। पुलिस ने लाश को नदी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

ज्ञात हो आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नंदलाल 20नवम्बर को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गोमती नदी के रामघाट आया था। शव के अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे। नहाते समय मुकेश डूब गया।लोगों ने काफी खोजबीन किया। परन्तु उसका पता नही चल सका। रविवार को ऊक्त गांव के पास एक युवक का शव उतराया दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

बीएलओ संध्या राय ने शत-प्रतिशत कार्य किया पूरा, डीएम ने सराहा

जौनपुर। जिले की विधानसभा-372 केराकत में एक बूथ लेवल अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान एसआईआर-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ब्लाक मुफ्तीगंज के बूथ संख्या-10 प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर की बीएलओ संध्या राय पत्नी रामसमुझ राय, जो एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं, ने अपने सभी 297 मतदाताओं का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जौनपुर ने संध्या राय के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने अगले मतदाता दिवस पर संध्या राय को सम्मानित करने की घोषणा भी की।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को

जौनपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के नये सिरे से तैयार किये जाने संबंधी शेष कार्यक्रम की संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(3) के अंतर्गत सार्वजनिक नोटिस 30.09.2025 को जारी किया जाना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(4) के अंतर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुर्नप्रकाशन 15.10.2025,  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(4) के अंतर्गत सेकेंड पुर्नप्रकाशन 25.10.2025 को होगा। फार्म 18 या 19 प्राप्त करने की अंतिम तिथि जैसी स्थिति हो 06.11.2025 है। वह तिथि जिस तक पांडुलिपियो की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है 27.11.2025 तक सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन 02.12.2025 को होगा। दावा व आपत्तियों की अवधि 02.12.2025 से 16.12.2025 निर्धारित है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण तथा अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित 30.12.2025 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06.01.2026 को किया जाएगा।

सफाई कर्मी के मौत मामले मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गयी थी। मृतक के भाई के तहरीर पर ऊक्त कार चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्षेत्र के करमही गांव निवासी सफाई कर्मी जितेंद्र यादव अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। उक्त गांव के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी घायल हो गया। थानाध्यक्ष जफराबाद ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव के तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार चालक को चिन्हित करने में पुलिस जुटी हुई है।

तोड़ फोड़ में सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर। पारिवारिक रंजिश को लेकर हुए हमले के मामले में थाना सरपतहा पुलिस ने सात आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र स्थित गंगौली गांव निवासी करीम खान ने तहरीर देकर बताया कि उसका बड़ा पुत्र फिरोज खान कई वर्षों से अलग रह रहा है और पट्टीदारी के विवाद को लेकर आए दिन धमकी व गाली-गलौज करता है। 18नवंबर की रात करीब आठ बजे फिरोज खान अपनी पत्नी रेशमा, पुत्री साबरीन, साली चांदनी, साले फारुख और आरिफ तथा सरहज हिना के साथ हथियार लेकर घर में घुस आया और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।करीम खान ने बताया कि फिरोज खान ने कुल्हाड़ी से उसके पुत्र दिलशाद खान पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी सगीरूल निशा को भी चोटें आईं। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ कर एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया और सोने के जेवर भी लूटकर ले गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। बाद में एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपित फिरोज खान, रेशमा, साबरीन, चांदनी, फारुख, हिना और आरिफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share Now...