Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर30अगस्त को जौनपुर में होगा शिक्षकों का विशाल धरना

30अगस्त को जौनपुर में होगा शिक्षकों का विशाल धरना

जौनपुर। सेवा सुरक्षा ऑफलाइन स्थानांतरण और तदर्थ शिक्षकों के विनियमीकरण सहित 22सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अगस्त को जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होने वाले प्रदेशव्यापी धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राकेश सिंह के नेतृत्व में कई टीमें बनाकर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का लगातार दौरा किया जा रहा है। 23 अगस्त को प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने गोवर्धन इण्टर कॉलेज मुफ्तीगंज, इण्टर कॉलेज बेलांव, पब्लिक इण्टर कॉलेज केराकत, इण्टर कॉलेज रतनूपुर, इण्टर कॉलेज चन्दवक, गणेश राय इण्टर कॉलेज डोभी सहित कई विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संपर्क साधा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव और समर बहादुर सिंह साथ रहे। 25अगस्त को प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव और जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने इंटर कॉलेज मोलनापुर, इंटर कॉलेज बैजारामपुर, इंटर कॉलेज हिन्दी बघैला, रसूलपुर तथा नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेन्द्रपुर का दौरा किया और शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की।

Share Now...