जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय डाक बंगले में भदोही भाजपा सांसद डॉ.विनोद बिन्द का गुरुवार को बिन्द समाज व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बिन्द समाज के लोग अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि वह पढ़ कर आत्मनिर्भर बन सके और देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने ने कहा कि हमारे समाज के लोग भाजपा को विधानसभा-2027 के चुनाव में खुलकर साथ दें, ताकि बिन्द समाज का मान सम्मान और भी आगे बढ़ता रहे, क्योंकि भाजपा ने बिन्द समाज के लोगों को सबसे ज्यादा मान सम्मान व अधिकार देने का कार्य किया है। इसी दौरान (नंदापुर) बसिरहा गांव की बिंद परिवार की महिलाएं सांसद से मिली और ज्ञापन देकर मांग किया उनके पति जो मछुआरे का कार्य करते थे। जो समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान पाकिस्तान की जेल में तीन वर्षों से बंद हैं। पतियों को छुड़वाने में मदद की जाय। जिसमें हिरावती बिन्द के पति विनोद बिन्द, पार्वती देवी के पति घुरहू बिन्द, कुसुम के पति लालमणि बिन्द व अनीता के पति सुरेश कुमार बिन्द शामिल हैं। सांसद ने कहा कि मैं शासन स्तर से पूरी कोशिश कर छुड़वाने का भरपूर प्रयास करूंगा, ताकि मेरे भाईयों को न्याय मिल सके। स्वागत समारोह में कमला हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ.आर.बी.चौहान, राज कृष्ण शर्मा, बेलवा मण्डल अध्यक्ष जगदीश चौहान, डॉ.रामचंद्र बिन्द, रंजीत चौहान, गिरजा सरोज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम, संतोष तिवारी, प्रधान मृत्युंजय बिन्द, सुनील बिन्द, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार पप्पू खान सहित तमाम भाजपा के लोग मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार सिंह ने किया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
3 वर्षों से पाकिस्तान के जेल में व्यक्तियो को छु़ड़ाने के लिये सांसद को सौंपा ज्ञापन



