Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर27केन्द्रों पर सम्पन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

27केन्द्रों पर सम्पन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को 27 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।

प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह नौ से 12 बजे तक 13097 परीक्षार्थियों को शामिल होना था इसमें से 11768 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में भी बहुत से पारिक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। इसके तहत बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र प्रवेश के लिए दाखिला होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी की जांच भी की और समस्त कक्षा में चल रहे परीक्षा को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हों।

भीषण गर्मी में अभ्यार्थियों के छूटे पसीने

रविवार को भीषण गर्मी के बीच अभ्यार्थियों ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दिया। इस दौरान परीक्षा समाप्त होने के बाद परिक्षार्थियों में भीषण गर्मी का पूरा असर देखने को मिला। गर्मी से बेहार अभ्यार्थी को परीक्षा केन्द्र के छूटने के बाद ही तुरन्त अपने घरों तक पहुंचने की तेजी देखी गई। इस दौरान उन्होने अपने परीक्षा के अनुभव को भी साझा किया।

जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2025 का जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान टीडी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा सक्रिय पाया गया, इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से संचालित पाई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके संपन्न कराया जा रहा है। जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 27परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 13097 परीक्षार्थियों में 11768 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

Share Now...