Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकीजौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स...
Homeअपना जौनपुर26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ

26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ

जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल की पावन धरा पर हुआ। यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, मानवीय मूल्यों और खेल भावना के दिव्य समन्वय को साकार कर रहा है। स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि 10 मार्च तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, राजस्थान और दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों की 24 चयनित टीमें भाग ले रही हैं। इस विशाल आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में अपार उत्साह है और बड़ी संख्या में पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इस टूर्नामेंट की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में रखी गई थी। बाबा गुरबचन सिंह का मानना था कि ‘शरीर स्वस्थ होगा तभी भक्ति हो सकती हैÓ, क्योंकि मानव तन ही परमात्मा की प्राप्ति का माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ यह टूर्नामेंट वर्ष 2000 में लुधियाना से प्रारंभ हुआ था और आज भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी ने कहा कि खेल हमें सिखाते हैं कि परिस्थिति कैसी भी हो, मनोस्थिति संतुलित रहे। जीत-हार से ऊपर उठकर प्रेम, नम्रता व भाईचारे की भावना बनी रहनी चाहिए। उन्होंने  ‘थकना नहीं, रुकना नहीं, झुकना नहींÓ के मंत्र के साथ सभी के उत्तम स्वास्थ्य और खेल भावना की कामना की। कार्यक्रम में केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन स्थल पर आवास, चिकित्सा, जलपान, सुरक्षा और पार्किंग की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह आयोजन मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए आत्मिक जागृति का अवसर है। प्रत्येक संध्या आयोजित होने वाले सत्संग कार्यक्रम खिलाड़ियों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे। सतगुरु के दिव्य निर्देशन में यह आयोजन खेल भावना के साथ-साथ मानव एकता के आदर्शों को सुदृढ़ करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

Share Now...