Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर25 हजार का इनामियां शातिर लुटेरा गिरफ्तार

25 हजार का इनामियां शातिर लुटेरा गिरफ्तार

  • कब्जे से चोरी की बाइक, एक अवैध देशी तमंचा, कारतूस व 1700 रु. नकद बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह गोविन्दासपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे इस दौरान एक चेन छीनने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 22 फरवरी को नीभापुर रेलवे क्रासिंग के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने वाला शातिर अपराधी उसी सफेद बाइक से जिससे 19 फरवरी को ग्राम धरमपुर के पास महिला को घायल कर चेन छीना था वो सुजानगंज की तरफ से आ रहा है उसके पास अवैध हथियार भी है। पुलिस उस अपराधी का इन्तजार करने लगी। थोड़ी देर में एक बाइक आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस वालो को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। थोड़ी दूर पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त का नाम सत्यम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी (26) निवासी भाट का पुरा, थाना मछलीशहर है। पकड़े गये अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी की एक सफेद बाइक व 1700 रू. नकद बरामद हुआ जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि यह काफी शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी अनेक थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी से ऐसे अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। गिरफ्तार व बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. पन्नेलाल यादव, संजय कुमार सिंह, का. गया प्रसाद पटेल, अभिमन्यु यादव, रवि प्रकाश यादव, पंकज यादव, अभिषेक पाठक आदि शामिल रहे।

Share Now...