Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर24 घंटे में मोबाइल छिनैती के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

24 घंटे में मोबाइल छिनैती के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24घंटे के भीतर मोबाइल छिनैती की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छिनी गई मोबाइल फोन, अन्य मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटना बीते 22 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब थाना खेतासराय क्षेत्र के ग्राम मानीकला में एक महिला से तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मोबाइल छीन ली थी। इस सम्बंध में दर्ज मुकदमा के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने घटना के अनावरण के लिए लगातार प्रयास किए। सूचना पर पुलिस ने 23 गुरूवार को मानीकला हाल्ट से करीब 150 मीटर पहले छापेमारी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल उर्फ अमित यादव, पुत्र नन्दलाल, विकाश यादव, पुत्र रामजियावन, साहिल यादव, पुत्र श्यामलाल खेतासराय शामिल रहें। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छिनी गई मोबाइल, पांच अन्य मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे मोबाइल छीनकर उसे बेचने की फिराक में थे। घटना के आधार पर मुकदमे में अब धारा 317(2)बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है और अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात न्यायालय भेजा जा रहा है।

Share Now...