Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने विद्यालय में प्रदान किया गया साउंड सिस्टम

अभिभावकों और आचार्यों ने किया मुक्त कंठ से सराहनाशाहगंज। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा किए जा...
Homeअपना जौनपुर24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 33 कोटि देवी देवता का किया गया...

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 33 कोटि देवी देवता का किया गया पूजन

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा सुभाषपुर चौरा माता मंदिर के स्थान पर 24 कुंडो पर श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण करके यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां समर्पित किया। सर्वतो भद्र का पूजन डॉ. बीना त्रिपाठी एवं जितेंद्र तिवारी ने किया। टोली नायक डॉक्टर अशोक ढोके ने कहाकि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। मनुष्य के चिंतन अच्छे होते हैं। मानसिक विकार कम होता है बाधाएं दूर होती है। वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। सभी प्राणी सुखी होते हैं। यज्ञ से लाभ ही लाभ है। यज्ञ दो पारियों में हुआ। यज्ञ आयोजक की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चार दिवसीय यज्ञ में आने वाले परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया ताकि श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा दी जा सके। यज्ञ करने के पश्चात मां भगवती प्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञ में मुख्य रूप से पंडित ब्रह्मा देव मिश्र, सुरेंद्र नाथ तिवारी, छोटेलाल यादव, रामचरित्र मौर्य, विजय प्रकाश मिश्र, जयप्रकाश, बृजेश मिश्रा, कल्पनाथ मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा, डॉक्टर डी पटेल ने किया।

Share Now...