Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर23 मार्च को होली मिलन समारोह मनायेगा कायस्थ समाज

23 मार्च को होली मिलन समारोह मनायेगा कायस्थ समाज

जौनपुर धारा, जौनपुर। कायस्थ समाज बैठक चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला महासचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी सीआरओ अजय अंबष्ट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में पूजन कर आज मैं धन्य हो गया मंदिर हित में जो भी कार्य होगा उसे निष्ठापूर्वक पूरा किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि सभी संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह/शपथ ग्रहण समारोह 23मार्च रविवार को शाम 4बजे से सिद्धार्थ उपवन जेसिज चौराहे में आयोजित किया गया है। जिसमें कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा 7235के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव कायस्थ महासभा 7235 के राकेश श्रीवास्तव साधु, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव फूफा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अस्थाना, कायस्थ महासभा 7235 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव दादा पूर्व बैंक अधिकारी कार्यक्रम संयोजक बनाए गए।

Share Now...