केराकत। विकास खण्ड सरौनी में विकसित भारत अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष यानी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है।
देश की वर्तमान प्रगति दर को देखते हुए यह लक्ष्य पूरी तरह प्राप्त करने योग्य प्रतीत होता है। सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की है। भारत सरकार की इस पहल में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगोष्ठियों और सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वासÓ की संकल्पना को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत विकास की प्राथमिकताओं और फोकस क्षेत्रों का चयन किया गया है। सरकार का मानना है कि जन सहभागिता के बिना विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।



