केराकत। तहसील क्षेत्र के उदयचन्दपुर निवासी कांग्रेस कमेटी के पूर्व केराकत मण्डल अध्यक्ष 74-लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर नेता लालता चौधरी ने केराकत के सिहौली चौराहा पर स्थित ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के जरिये कहा कि आज पूरे देश को हमारे जन नेता राहुल गांधी की जरूरत है। अगर भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं किया गया तो यह भाजपा के लोग पूरा देश पुजीपतियों के गुलाम बन जायेगा। इस सरकार में आम आदमी की पीड़ा को सूननें वाला कोई नहीं है। लालत चौधरी नें कहा कि हमारे दमदार नेता अजय राय जो उत्तर प्रदेश से पांच बार विधायक और 12वें उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख हैं और वाराणसी क्षेत्र के एक स्थानीय कद्दावर नेता हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरे प्रदेश में चल कर के लोगों के दु:ख में शामिल होनें का कार्य कर रहे हैं। उसी का परिणाम है पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन के माध्यम से एक एक कार्यकर्ता के घर घर जा कर हमारे नेता राहुल गांधी के नीतियों से प्रेरित कर रहे हैं।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
2027में होने वाले विधानसभा चुनाव में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार : लालता चौधरी



