Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पंचायत भवन पर वन विभाग द्वारा लगाया गया ग्रीन चौपाल

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत छितौना गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में वन विभाग की टीम द्वारा "ग्रीन...
Homeअपना जौनपुर2024 में मोदी इंडिया गठबंधन की मजबूती घबराई मोदी सरकार : जिलाध्यक्ष

2024 में मोदी इंडिया गठबंधन की मजबूती घबराई मोदी सरकार : जिलाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा िगरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। यह कार्रवाई, मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों में यूपी सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। ज़िला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा 2024में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया। 12 घण्टे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया। ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। इस लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा। जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है। उक्त अवसर जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा,  उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, पुष्पा दुबे, रम्भा सिंह, संतोष कुमार सूरज, सनी मौर्य, महेंद्र यादव, सौरभ, इस्लाम खान, विनय कुमार, नवीन यादव, सतीश यादव इत्यादि सकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद हुए।

Share Now...