Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरुवार की भेर एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस बीस हजार के इनामिया को पकड़ने में सफल हुई है। वर्षों पूर्व घर में सो रहे परिवार के लोगों पर चाकू व राड से हमलाकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर भागने के आरोपित को पुलिस ने गौसपुर बाजार से धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र परौली गांव निवासी रामेश्वर निषाद सात वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव के श्रीचंद यादव के शाहगंज मार्ग स्थित भवन में किराए का कमरा लेकर कबाड़ का धंधा कर रहा था। गृह स्वामी भी उसे परिवार की तरह ही मानने लगे। वह घर के अंदर तक आता जाता था। कुछ माह बाद पैसों की चाह ने रामेश्वर की नियत बदल दिया। वह मन ही मन मकान मालिक के घर में रखे गहने और नकदी पार करने की योजना बनाने लगा। घटना को अंजाम देने के लिए तीन और साथियों को मिला लिया। 8 अप्रैल 2016 की रात वह अपने तीन और साथियों के साथ गृहस्वामी के घर के भीतर दाखिल हो गया। लोहे की आलमारी की चाबी खोज रहे थे कि श्रीचंद की नींद खुल गई। जब उन्होंने शोर मचाना चाहा तो एक ने उनका मुंह दबा दिया। दूसरा लोहे की राड व चाकू से उन पर हमला करने लगा। भयभीत श्रीचंद कुछ बोल न सके। रामेश्वर घर के कोने कोने से पूर्व परिचित था ही उसने भीतर रखी चाबी से आलमारी खोल लगभग एक लाख कीमत के आभूषण और तीस हजार नकदी निकाल कर चारों वहां से चंपत हो गए। डरे सहमे श्रीचंद जब चोर उनके घर से दूर भाग गए तब शोर मचाना शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामेश्वर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार आगरा जाकर दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मुखबिर से जानकारी मिली कि वह एक दो माह में खुटहन जरूर आता है। गुरूवार की भेर में मुखबिर की सटीक सूचना पर अपराध निरीक्षक राम प्रवेश यादव, उप निरीक्षक राजित राम यादव, कांस्टेबल संतोष, सुदर्शन और अखिलेश को लेकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share Now...