जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप यादव ने साथी जवानों के साथ रविवार की शाम गश्त के दौरान लवायन में कन्हई का पुरवा नहर के पास से विजय गौतम निवासी पनौली को संदिग्ध स्थिति में प्लास्टिक का गैलन लेकर जाते धर दबोचा। तलाशी में गैलन से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चालान कर दिया गया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार



